यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

जीना सीखा

तील-तील जलकर जीना सीखा  अपनों से कुछ कहना सीखा  हँसना सीखा, रोना सीखा  हर गम को अब पीना सीखा  धूप - छाँव को सहना सीखा  नरम - गरम और ऊंच - नी...

रविवार, 29 जनवरी 2017

माँ

माँ के चरणों में अर्पण हैं
यह सारा संसार

माँ करुणा का सागर है तू
तू ही प्राणाधार

तेरी आँचल छाया मेरी
तू मेरा संसार हैं माँ

प्यार तुम्हारा ताकत मेरी
जीवन का वरदान हैं माँ

गुरुओं में वो प्रथम गुरु हैं
मुश्किल में वो प्रथम सहायक

सबसे प्यारी शुभ चिन्तक हैं
और हमारी निंदक भी

जीवन के शुरुआत से लेकर
हर मुश्किल के वक्त हमारी रक्षा करती माँ
माँ तू देवी 
माँ तू दुर्गा 
माँ तू पालनहार 
माँ तू मेरे दिल में बसती 
तू मेरा संसार .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें