यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

प्यारे बच्चो

यूँ ही प्यार जताना बच्चो  मेरे संग आ जाना बच्चो  हँस - हँस कर दिखलाना बच्चों  घूम फिरकर हंसी - ठिठोली  मुझसे तुम कर जाना बच्चो  नन्हे-नन्हे ...

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024

शिक्षा

शिक्षा,  शिक्षित,  और शैक्षणिक संस्थान 

ये सब आपस में ऐसे जुड़े है 

जैसे एक माँ से बच्चे के हृदय के तार 

जो दिखाई कभी नहीं देता 

पर बच्चों के चारो ओर कवच बनकर रहता है 

उसकी सुरक्षा कवच बनकर रहता है 

शिक्षा हमें बेहतर इंसान बनाता है 

जीवन को जीने का एक अलग अंदाज़ सिखाता है 

शिक्षित व्यक्ति ही समाज को राह दिखाता है 

शैक्षिक संस्थान शिक्षा का वो मंदिर है 

जहां बच्चों को सरस्वती माँ का 

प्यार और शक्ति दोनों मिलती है।