यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

पहेली

मैं हमेशा एक पहेली थी  अब भी हूँ आगे भी रहूंगी  मुश्किल है समझ पाना मुझे  जो भी मिला उसके साथ हो लिए  जो छूट गया पीछे उस पर रोये नहीं कभी  ज...

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

नया सवेरा

नया सवेरा आएगा
खुशियों से घर भर जायेगा
गीत नए फिर हम गाएंगे 
जीवन के इस कठिन घड़ी से 
पार उतर हम जाएंगे

नया सवेरा आएगा 
खुशियों से घर भर जायेगा
मायूसी  को दूर भगाकर
नए जोश और नए उमंग के 
साथ सभी मिल
 नए लक्ष्य को पाएंगे 

नया सवेरा आएगा 
खुशियों से घर भर जायेगा
लेकरके हम वेद पुराण 
स्वर्ण गति हम पाएंगे 

नया सवेरा आएगा 
खुशियों से घर भर जायेगा
हर बाधा  को पार करेंगे 
नए - नए हम लक्ष्य गढ़ेंगे.
 
  


 


2 टिप्‍पणियां: