यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

सच्चाई

सच्ची बात बताता हूँ  आज तुम्हे समझाता हूँ  हर पल खुशियों को चाहो  गम को पास न आने दो  जीत हमेशा पाओगे  भय को जीत जो जाओगे  गर्व सदा खुद पर र...

फ़र्ज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फ़र्ज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 मई 2025

प्रतिक्रिया

अपनी प्यार पर प्रतिक्रिया देने में 

मैं हमेशा देर कर देती हूँ 

जब ये कहना था कि हमें भी तुमसे प्यार है 

तब भी मैं चुप ही रही 

अपने फ़र्ज़ को ही महत्व दिया 

ख़ामोशी से ही अपने प्यार को दफना दिया 

मैं ख़ामोश तब भी रही 

आज भी खामोशी में ही जिए जा रही हूँ 

मेरे फ़र्ज़ ने मुझे हमेशा रोक के रखा 

दिल चाहता था आसमानों में उड़ना 

वादियों में घूमना, प्रकृति को निहारना 

पर किस्मत को कहाँ था मंज़ूर 

पैरों में जकड़ी थी फ़र्ज़ की बेड़ियाँ 

 वक्त कम था अरमान बड़े थे 

इच्छाएँ सस्ती थी, ज़रूरते महंगी 

एक को चुना तो दूसरी हाथ से फिसल जाती 

दूसरे को पकड़ना चाहा तो 

पहली आँख से ओझल हो गयी 

इन सब में सामंजस्य बिठाते - बिठाते 

पता नहीं कब इच्छाएँ फ़र्ज़ में बदल गयी 

पता ही नहीं चला।