यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

प्यारे बच्चो

यूँ ही प्यार जताना बच्चो  मेरे संग आ जाना बच्चो  हँस - हँस कर दिखलाना बच्चों  घूम फिरकर हंसी - ठिठोली  मुझसे तुम कर जाना बच्चो  नन्हे-नन्हे ...

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

हम हमेशा दोस्त रहेंगे

चाहे हम जहाँ कहीं भी रहें
हम हमेशा दोस्त रहेंगे

वक़्त आसान हो या मुश्किल
हम हमेशा दोस्त रहेंगे

हम पास रहें या दूर देश 
हम हमेशा दोस्त रहेंगे

भावनाओं के आदान -प्रदान  के लिए 
हमें कभी भी पत्र की जरूरत नहीं होगी 

एक सच्चा दोस्त वही होता है 
जो मुश्किल वक़्त में भी 
दोस्त के साथ खड़ा होता है 

जिंदगी के उतार - चढ़ाव में भी 
हौसला एक - दूसरे का बनेंगे हम 

मुश्किल से मुश्किल वक़्त में भी 
नई राह ढूंढ लेंगे हम 

क्योंकि हम जानते हैं हम 
हम हमेशा दोस्त रहेंगे

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें