सच कहूं ज़िन्दगी आसान नहीं होती
हर पल लड़कर तूफ़ान से
जब चेहरे पर मुस्कान आती है
वो सौ तूफानों से लड़ने की
और ताकत दे जाती है
हमने तो ज़िन्दगी को बड़े करीब से देखा है
हर मुश्किल को लड़कर जीता है
हर मुश्किल से एक नया सबक सीखा
आज ऐसा लगता है कि
अगर ये मुश्किलें न होती तो
शायद इतनी खूबसूरत मुस्कान भी न होती
शायद इतना दिल में प्यार भी न होता
हर किसी से जुड़ जाऊँ एहसास भी न होता
सबकी उलझन को पल में सुलझाऊँ
झट से सबकी दोस्त बनजाउं
ये सब उन मुश्किलों ने ही सिखाया है
मुश्किल न हो तो जीने का मज़ा ही नहीं है।
आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर शुक्रवार 27 मार्च 2026 को लिंक की गयी है....
जवाब देंहटाएंhttp://halchalwith5links.blogspot.in पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!
!
धन्यवाद !!!
हटाएंसही कहा...बहुत सटीक।
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएं