यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

प्यारे बच्चो

यूँ ही प्यार जताना बच्चो  मेरे संग आ जाना बच्चो  हँस - हँस कर दिखलाना बच्चों  घूम फिरकर हंसी - ठिठोली  मुझसे तुम कर जाना बच्चो  नन्हे-नन्हे ...

नन्हे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नन्हे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

प्यारे बच्चो

यूँ ही प्यार जताना बच्चो 

मेरे संग आ जाना बच्चो 

हँस - हँस कर दिखलाना बच्चों 

घूम फिरकर हंसी - ठिठोली 

मुझसे तुम कर जाना बच्चो 


नन्हे-नन्हे प्यारे-प्यारे

सुन्दर - सुन्दर मेरे बच्चों 

रंग - बिरंगे तितली जैसे 

यहां -वहाँ उड़ जाते बच्चों 

अपने पीछे मुझे भगाये 


नन्हे-नन्हे प्यारे - प्यारे 

सुन्दर - सुन्दर मेरे बच्चों 

घूम घूमकर मुझे थकाए 

गिरते - उठते रोते - हँसते 

घर को फिर सब जाएँ बच्चे 


नन्हे-नन्हे प्यारे - प्यारे 

सुन्दर - सुन्दर मेरे बच्चों 

यूं ही पग - पग आगे बढ़ना 

खुशियों को तुम संग - संग रखना।