यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

जीना सीखा

तील-तील जलकर जीना सीखा  अपनों से कुछ कहना सीखा  हँसना सीखा, रोना सीखा  हर गम को अब पीना सीखा  धूप - छाँव को सहना सीखा  नरम - गरम और ऊंच - नी...

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

श्री राम

अयोध्या धाम आएंगे 

प्रभु श्री राम आएंगे 

मगन हम गीत गाएंगे 

गली-आँगन सजाएंगे 

मेरे प्रभु राम आएंगे 

उन्हें क्या-क्या खिलाएंगे 

ख़ुशी हमको प्रभु इतनी 

कि जमीं पर पैर टिक न पाएंगे 

हम उस दिन खूब नाचेंगे 

प्रभु के आगमन पर हम 

अपना घर सजाएंगे 

दिवाली फिर मनाएंगे 

ख़ुशी का गीत गाएंगे 

मेरे प्रभु राम आएँगे

अयोध्या धाम आएंगे 

हमको भी बुलाएंगे 

नयन फिर भीग जाएंगे 

मेरे प्रभु राम आएँगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें