यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

प्यारे बच्चो

यूँ ही प्यार जताना बच्चो  मेरे संग आ जाना बच्चो  हँस - हँस कर दिखलाना बच्चों  घूम फिरकर हंसी - ठिठोली  मुझसे तुम कर जाना बच्चो  नन्हे-नन्हे ...

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

पेड़ लगाओ

पेड़ लगाओ जान बचाओ
प्रकृति का श्रृंगार कराओ
हरियाली को ओढ़ माँ धरती 
ख़ुशी से झूमा करती है

पेड़ लगाओ जान बचाओ
जन - जन  तक संदेश पहुंचाओ 
पर्यावरण बचाना है तो 
पेड़ लगाना होगा हमको 
उनको रोज सींचना भी 
हम सब का है काम

पेड़ लगाओ जान बचाओ
मिट्टी को काटने से बचाओ 
बाढ़ के दर से हमें बचाओ 
हर घर में खुशियां ले आओ 

पेड़ लगाओ जान बचाओ
जीवन कुछ मासूम बचाओ 
खुशियाँ हर चेहरे पर लाओ 
वर्तमान के संग - संग  
भविष्य को भी उज्वल बनाओ।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें