यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

पहेली

मैं हमेशा एक पहेली थी  अब भी हूँ आगे भी रहूंगी  मुश्किल है समझ पाना मुझे  जो भी मिला उसके साथ हो लिए  जो छूट गया पीछे उस पर रोये नहीं कभी  ज...

शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

तारे

छोटे - छोटे नन्हे - नन्हे
झिलमिल - झिलमिल करते तारे
आसमान में चमक रहे हैं 
जैसे चंदा के हो प्यारे 

छोटे - छोटे नन्हे - नन्हे 
झिलमिल - झिलमिल करते तारे
रात अँधेरी जब होती है 
राह दिखाते हैं  ये तारे 

छोटे - छोटे नन्हे - नन्हे 
झिलमिल - झिलमिल करते तारे
सूरज दादा जब आते हैं  
ये छूमंतर हो जाते हैं 

छोटे - छोटे नन्हे - नन्हे 
झिलमिल - झिलमिल करते तारे
कभी बादल में छुप जाते हैं तो कभी 
टीम - टीम कर गाते हैं।  

 

2 टिप्‍पणियां: