यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

प्यारे बच्चो

यूँ ही प्यार जताना बच्चो  मेरे संग आ जाना बच्चो  हँस - हँस कर दिखलाना बच्चों  घूम फिरकर हंसी - ठिठोली  मुझसे तुम कर जाना बच्चो  नन्हे-नन्हे ...

सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

पति-पत्नी संवाद

प्रियतम मेरा जीवन क्या है 
एक कोरा सा पन्ना 
इतने वर्षों में  तुमने क्या 
मुझे कभी जाना है 
मेरे मन को क्या भाता है 
मेरा दिल क्या चाहे 

प्रियतम मेरा जीवन क्या है 
एक कोरा सा पन्ना 
छोड़ मैं अपने घर को आयी 
भाई-बहन माँ-बाप सभी को 
घर का कोना-कोना मुझसे 
कितना प्यार किया करता था 
गली-मोहल्ले वाले भी सब 
मुझको याद किया करते है 

प्रियतम मेरा जीवन क्या है 
एक कोरा सा पन्ना 
जीवन के कितने वसंत तो 
हम-तुम साथ रहे है 
फिर भी यादों में वो गलियां 
आज भी घुमा करती हूँ 
वो बचपन की यादें मेरी 
संग-संग मेरे चलती है 

प्रियतम मेरा-तेरा जीवन  
जैसे दीप और बाती 
प्रियतम तुमने सही कहा है 
जब तुमने अपना घर छोड़ा 
एक नया संसार बसाया 
नए-नए रिश्तों के संग 
ताल-मेल तुमने बैठाया 

प्रियतम मेरा-तेरा जीवन  
जैसे दीप और बाती  
अनजाने लोगों के बीच 
तुमने अपना संसार बसाया 
बिटियाँ से बहुरानी बन कर 
मेरे घर का मान बढ़ाया 

प्रियतम मेरा-तेरा जीवन  
जैसे दीप और बाती 
मेरे घर नन्ही गुड़िया ला 
सौगात मुझे अनमोल दिया 
अब हम मम्मी-पापा बनकर 
नए-नए करतब करते है 
गुड़ियाँ के आँखों की खुशियां 
अपनी आँखों में भरते है 
गुड़ियाँ की किलकारी सुन कर 
जब पूरा घर खिल उठता है
हम भी खुशियों से भर कर 
अपनी खुशियों को जी लेते है। 

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

प्रकृति की गोद में

कही धूंध थी, कही ठिठुरन थी
कही बर्फ था, कही ओस की कुछ बूंदे थी
हर तरफ मौसम में
एक अजीब सी उलझन थी
कुछ पौधे सीना तान कर
मौसम से लड़ रहे थे
कुछ ने तो जैसे
अपनी साँसे ही थाम ली थी

कही धूंध थी, कही ठिठुरन थी
हर तरफ धरती
सफ़ेद चादर में लिपटी थी
प्रकृति का अद्भुत दृश्य
मन को प्रफुल्लित कर रहा था
मन खिडकियां और दरवाजें खोल कर
उड़ने को कर रहा था

कही धूंध थी, कही ठिठुरन थी
मन मचल रहा था
जैसे कह रहा हो
देर क्यों करते हो
बढ़ चलो शामिल हो जाओ
उन खूबसूरत चिड़ियों के झूंड में
जिन्हें डर नहीं होता किसी अनहोनी का
जिन्हें भय नहीं होता जीने और मरने का

कही धूंध थी, कही ठिठुरन थी
तुम भी जी लो जीवन के कुछ क्षण
उलझन से दूर प्रकृति की गोद में
कही धूंध थी, कही ठिठुरन थी
जहां तक नज़रे जाती
हर्फ़ तरफ बर्फ ही बर्फ था। 

शनिवार, 11 जनवरी 2020

गीले शिकवे

देश अपना है लोग अपने है
फिर क्यों गिला है आपको
देश तरक्की कर रहा है
विकास के नीत नयी
सीढ़ियां चढ़ रहा है
आज तक हम कागज़ों में उलझे थे
आम आदमी को हर जगह
कागज़ों की ही उलझन होती है
आम आदमी हर समय
कागज़ों के नाम पर ही लुटता हैं

देश अपना है लोग अपने है
फिर क्यों गिला है आपको
हम डिजिटल युग में कदम बढ़ा रहे है
हमें भी अपनी अलग पहचान बनानी है
नीत नए मिलने वाले ठेकेदारों को
अपनी पहचान बनानी है

देश अपना है लोग अपने है
फिर क्यों गिला है आपको
देश की खुशियों से क्या बैर है आपको
अमन और चैन को यू ना जलाइए
किसी मासूम को इतना मत तड़पाइए
देश आगे बढ़ रहा है
आप भी खुशियां मनाइये।

बुधवार, 8 जनवरी 2020

सियासी खेल

सी.ए.ए. के नाम पर
सेक रहे सब रोटियां
आमजन को डरा-डरा कर
मतलब अपना साधना
सदियों से इस देश में
खेल है सब चल रहा

कभी किसानो को डरा कर
दंगल करवाते है उनसे
तोह कभी मासूम बच्चों को
अपना हतियार बनाते है

इनको नहीं परवाह मेरी
ये सियासतदान है बस
इनकी सियासी रोटियां
रंगी हमारे खून से 
देश की स्थिरता से
इनका नहीं कोई वास्ता

जिन गरीबों की वकालत
करते नहीं ये थक रहे है
उनको गरीबी का सितम
उपहार में इनसे मिला है

आजादी के 70 साल
काट लिए हम बेगानो से
हम भारत के वासी है
ये तय करना अभी भी बाकी है

हमने जब झकझोर के इनको
सत्ता से बाहर पहुंचाया
एक-एक कर इनकी गलती
बरबस इनको याद दिलाया
फिर भी  इनकी हिम्मत देखो
रोज़ नए पैतरों के संग
आ जाते हम सब के बीच

अफवाहों की चिंगारी से
देश जलाना चाह रहे है
देश गरीबों का हैं भारत
ये बतलाना चाह रहे हैं
वो भूल गए है यह धरती
देवों की धरती कहलाती है
इसका अस्तित्व मिटाने वालों का
वो हश्र देखना भूल गए है
मुट्ठी भर लोगों को भटकाकर
वो देश चलाना चाह रहे है

ये देश निरंतर बदलावों को
झेल-झेल कर
कितने फिरंगियों के खूनो से
खेल-खेल कर
अपनी तक़दीर बनता आया है
अपनी तहजीब बचाता आया है। 

गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

चाँद के तले

शाम जब ढले, चाँद के तले
एक जहां बसाएंगे
मिलके हम और तुम
शीतलता चाँद सी
हो हमारे बीच
सुंदरता चाँद सा
तुमको हैं मिला
तुमसे मिलके चेहरे मेरे
खुशियों से खिले।

शाम जब ढले, चाँद के तले
एक जहां बसाएंगे
मिलके हम और तुम
खो गयी ख़ुशी जहां से
खो गया चैनो अमन
हर तरफ हैं भागम-भाग
छा गयी माहौल में
बेचैनियाँ है हर तरफ
फिर भी मेरा वादा तुमसे
लाएंगे हम ढूंढ कर
खुशियों के पल चून कर।

शाम जब ढले, चाँद के तले
एक जहां बसाएंगे
मिलके हम और तुम
चाहें कितनी ज़िन्दगी में
हो अंबार मुश्किलों का
मुश्किलों के बीच भी
खुशियां तलाश लेंगे हम
धुंध चाहे कितनी हो
राहे तलाश लेंगे हम
मिलकर फतह
हर मुश्किलों पर
दर्ज हम कराएंगे
प्रेम और खुशियों का मंदिर
घर को हम बनाएंगे।

शाम जब ढले, चाँद के तले
एक जहां बसाएंगे
मिलके हम और तुम। 

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019

सच्चाई ज़िन्दगी की

वो लोग बड़े खुश किस्मत है
जिसने जीवन का हर दर्द जिया
खुशियों को दामन में भर कर
गम का आलिंगन लेते है
हर गम को जीवन में जी कर
गम का सम्मान बढ़ाते है
गम कहाँ सदा रहने वाला है
यह कह कर मन बहलाते हैं
बरस दर बरस बीत गए
हर नए वर्ष में
खुशियों के गीत गाते है वो
गम के आँसू पीलेंगे हम
नैनों में उसको जी लेंगे हम
गम और खुशियों को
मिलजुल कर जी लेंगे हम
हैं भरोसा अपने आप पर तो
ठोकर को भी गले का हार बना लेंगे
जो शर्म करते थे हम पर
हमसे मिलने को तरस खाएंगे

काश जिंदगी के जद्दोजहद में
सच का आईना भी लगा लेते
हम कभी गलत न थे
अपने आप पहचान लेते
वक्त ने रुलाया था हमें
पर हर बार हिम्मत हमने
खुद से ही जुटाई
जब कभी किसी ओर हाथ बढाया
हमेशा अँधेरा ही पाया
हर ज़ख्म अपनों ने दिया
कभी ये न सोचा कि
दर्द हम भी महसूस करते है
अब क्यों जानना चाहते हो हमें
अब तो पत्थरो में
ढल गए है हम
अब कोई दर्द महसूस नहीं होता
अब तो ज़िन्दगी में बहुत दूर
निकल गए है हम.

बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

सपनो का भारत

स्वच्छ भारत सुंदर भारत
आओ मिलकर हम बनाये
गीत खुशियों के जो गाये
मिल जुलकर हम स्वच्छता का
पाठ सबको ही पढाए
खुशनुमा माहौल होगा
साफ़ मेरा घर आँगन
हर गली हर द्वार होगा
हर चौराहे पर खुशियाँ घुमती हो
दशो दिशायें फूलो की खुशबुओं से
खिल उठा हर ओर भारत
माताए बहने स्वस्थ होंगी
फिर नया समृद्ध भारत
मिल के हम बनायेंगे.