यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

जीना सीखा

तील-तील जलकर जीना सीखा  अपनों से कुछ कहना सीखा  हँसना सीखा, रोना सीखा  हर गम को अब पीना सीखा  धूप - छाँव को सहना सीखा  नरम - गरम और ऊंच - नी...

शनिवार, 14 अगस्त 2021

सावन की आहाट

वो मेरा सोलह सावन
वो मेरा प्यारा दामन
वो मीठी - मीठी यादें 

वो जीवन की सच्चाई 
कुछ कड़वी कुछ खट्टी
पर है वो कितनी सच्ची 

वो हम दोनों की चाहत 
वो अपनेपन  की आहट 
जो हमको देती राहत 

है बीते कितने सावन 
पर फिर भी ऐसा लगता 
ये  पहला मेरा सावन

हो दुनियाँ भर की खुशियाँ 
तेरे - मेरे दामन में 
तुम यूं ही हंसते रहना 
जीवन की हर राहों में.   

4 टिप्‍पणियां: