यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

अयोध्या धाम

राम आएंगे अयोध्या धाम आएंगे  राम आएंगे तो खुशियां मनाएंगे  फूल माला से मैं घर को सजाऊंगी  रंगोली बना के मैं देहरी सजाऊंगी  दीपमाला बनके खुद ...

बुधवार, 22 जुलाई 2020

कलम

कलम कभी झुकने पाए न 
कलम कभी रूकने पाए न 
कलम की ताकत जिसने जानि 
कलम पर अपने करदे वो 
जीवन पूरी कुर्बान 

कलम के बिना  शब्द गढ़ना मुश्किल 
कलम शब्द की जाल को बुनता 
कलम जीवन की सच्चाई है 
कलम जीवन की अच्छाई है 
कलम हमारी परछाइ है 

कलम हमारा दिब्य प्रेम है 
कलम हमारा अंतर्मन है
 कलम हमारी सुंदरता है
कलम हमारा शौर्य बढ़ाता 

कलम गीत - संगीत हमारा 
कलम प्रेम का ताना - बाना 
कलम बिरह की अभिब्यक्ति है 
कलम हमारे जीवन में 
ज्ञान का है अनमोल खजाना।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें