यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

स्वयं

कठिन वक्त है  कठिन घड़ी है  कठिन राह पर चलकर हमको  मंज़िल अपनी पानी है  अपनी अदा जो उत्तम हो  वह करके दिखलाना है कुछ लोगो से सिख सके तो  कुछ उ...

सोमवार, 13 जुलाई 2020

जिंदगी एक किताब

काश जिंदगी एक किताब होती 
हम खोलकर उसे पढ़ पाते 
आने वाले गम की आहट को 
पहले ही भांप जाते 
चाँद खूबसूरत पंक्तियाँ 
हम उसमे जोड़ पाते 

काश जिंदगी एक किताब होती 
अपने सुनहरे भविष्य के लिए 
कुछ तो सलग केर पाते 
कुछ खाली पन्नो में रंग ही भर पाते 
अपने जीवन के कड़वी सच्चाई को 
खुद से पढ़ पाते 
काश जिंदगी एक किताब होती 


2 टिप्‍पणियां: