यह ब्लॉग खोजें

Translate

विशिष्ट पोस्ट

प्यारे बच्चो

यूँ ही प्यार जताना बच्चो  मेरे संग आ जाना बच्चो  हँस - हँस कर दिखलाना बच्चों  घूम फिरकर हंसी - ठिठोली  मुझसे तुम कर जाना बच्चो  नन्हे-नन्हे ...

गुरुवार, 18 जून 2020

मैं रो नहीं सकता

मेरी आँखों में आंसू  है, मगर मैं रो नहीं सकता 
गमो के लाख सागर हो , मगर मैं खो नहीं सकता 
है दिल में आरजू जितनी , सभी जीना जरूरी है 
सभी जख्मों को उन , मधुर सपनो से सींचेंगे 

मेरी आँखों में आंसू  है, मगर मैं रो नहीं सकता 
हँसी लोगों को आती है , हमारे मुश्किलों पर 
कहाँ उनको पता हमने , सबक इनसे ही सीखा है 
कभी हम भी अनाड़ी थे , मगर अब तो खिलाड़ी है 

मेरी आँखों में  आंसू  है, मगर मैं रो नहीं सकता 
जुबां खामोश है पर दिल में , तूफानों सी बारिश है 
आंसू और गम है साथ -साथ , राहों में कांटें है हजार 
पर मंजिल को पाने की , है मुझमे हिम्मत अपार 

मेरी आँखों में  आंसू  है, मगर मैं रो नहीं सकता 
जिया तूफ़ान में हरदम , अभी यूँ मर नहीं सकता 
चलना हमारा काम है , मैं रूक नहीं सकता 
मेरी आँखों में  आंसू  है, मगर मैं रो नहीं सकता।  

4 टिप्‍पणियां: